नई सरकार के किन विधायकों पर सर्वाधिक देनदारियां

हिमाचल की नई सरकार में चुनकर आए कई विधायकों के ऊपर बैंकों की देनदारियां है। इनमें कई विधायक ऐसे हैं, जिन पर करोड़ो रुपए की देनदारिया हैं, जबिक कई विधायकों पर लाखों रुपए की देनदारिया है। सर्वाधिक देनदारियों वाले 10 विधायकों में कांग्रेस पार्टी के ही विधायक है। इस सूची में भाजपा के विधायकों का जिक्र नहीं है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी पेश करते समय दाखिल किए गए हल्फनामों में इन विधायकों ने इस बात का जिक्र किया है। सर्वाधिक देनदारी वाले विधायकों की सूची में सबसे पहला नाम ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का है। इन्होंने हल्फनामें में अपनी संपति 2 करोड़ रुपए बताई हैं, जबिक इनके ऊपर 10 करोड़ रुपए की देनदारी है।

उधर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार का नाम इस सूची में दूसरे नंबर है। इनकी संपति 73 करोड़ रुपए हैं, जबिक इनकी ऊपर बैंक की 8 करोड़ रुपए की देनदारी है। तीसरे स्थान पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के आशीष बुटेल है। आशीष बुटेल के पास 30 करोड़ की संपति हैं, जबिक इनके ऊपर 07 करोड़ रुपए की देनदारी है। चौहदवीं विधानसभा में भी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह वर्मा सबसे अमीर विधायक है। वहीं आनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने लोकेंद्र कुमार की आय सबसे कम है।कांग्रेस पार्टी के 40 विधायकों में से 38 यानि 95 प्रतिशत विधायक करोड़पति है।


भाजपा के 25 में से 22 यानि 38 विधायक करोड़पति है। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायकों में से तीनों ही विधायक करोड़पति है। ऐसे में 100 प्रतिशत निर्दलीय विधायक करोड़पति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 में विजयी बने विधायकों की औसतन संपति 13.26 करोड़ रुपए है। वहीं अगर 2017 से तुलना करे तो 2017 में विधायकों की औसतन संपति 8.88 करोड़ रुपए थी। कांग्रेस के 40 विधायकों की औसत संपति 14.25 करोड़ रुपए है, जबिक भाजपा के 25 विधायकों की औसत संपति 12.42 करोड़ रुपए है। 3 निर्दलीय विधायको की औसत संपति 7.09 करोड़ रुपए है।

सर्वाधिक देनदारियों वाले 10 विधायक
विधायक विधानसभा क्षेत्र संपति देनदारी
सुदर्शन सिंह बबलू चिंतपूर्णी 2 करोड़ 10 करोड़
राम कुमार दून 73 करोड़ 08 करोड़
आशीष बुटेल पालमपुर 30 करोड़ 07 करोड़
अनिरूद्ध सिंह कसुमप्टी 10 करोड़ 06 करोड़
आरएस बाली नगरोटा 92 करोड़ 06 करोड़
रवि ठाकुर लाहौल स्पीति 12 करोड़ 04 करोड़
देविंद्र कुमार कुटलैहड़ 05 करोड़ 04 करोड़
नीरज नैय्यर चंबा 08 करोड़ 03 करोड़
भवानी पठानिया फतेहपुर 18 करोड़ 03 करोड़
सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू 24 करोड़ 02 करोड़

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share