अनूप केसरी ने छोड़ी आप, गौरव बोले, चरित्रहीन नेता के जाने से कोई फर्क नहीं

चरित्रहीन व्यक्ति के पार्टी छोडऩे से आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा, एसएस जोगटा और मुनीश शर्मा ने आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए पूर्व नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष के गतिविधियों और उनके आचरण को लेकर आम आदमी पार्टी उन पर कार्यवाही कर उनको निकालने जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने अपनी चाल चरित्र और चेहरा को दिखाकर ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ मिला लिया।

आप नेताओं ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यबहार करने वाले लोगों की पार्टी के भीतर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि देशभर में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उसकी बौखलाहट में भाजपा हर किसी को अपना रही है। इसके लिए रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हिमाचल पहुंचकर उनको टोपी पहना रहे हैं।

आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं की अनदेखी और प्रदेश की जनता का अपमान बर्दाश नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए काम किया और चार लोगों के संगठन से प्रदेश में आठ हजार पदाधिकारी बनाए। अनूप केसरी ने कहा कि उनकी टीम के लोग पिछले डेढ साल से घर नहीं बैठे और लगातार ग्राऊंड वर्क किया।

अनूप केसरी ने कहा कि मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरी वाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो के दौरान मंडी में कार्यकत्र्ता चार-चार घंटे तक आप नेताओं का इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों और नेताओं के पास न तो किसी कार्यकत्र्ता से मिलने का उनके पास स

मय था। अनूप केसरी ने कहा कि रोड शो के दौरान गाड़ी और मंच में प्रदेश के नताओं और कार्यकत्र्ताओं को जगह तक नहीं मिली। रोड शो के दौरान गाड़ी में मात्र दिल्ली के सीएम अरविंद केजरी वाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान थे। पार्टी में सम्मान न मिलने से प्रदेश के कार्यकत्र्ता नराज थे। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं को सम्मान न देने के कारण उन्होंने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। अनूप केसरी ने कहा कि वह भाजपा के लिए काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share