बीजेपी को झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व में अध्यक्ष रहे दिग्गज नेता खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खीमी राम को पार्टी में ज्वाइन करवाया। कांग्रेस में खीमीरीाम की ज्वाइनिंग के दौरान कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा समेत अन्य नेता भी शामिल थे। बीते कई दिनों से खीमीराम के भाजपा छोडऩे और कांग्रेस को शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी।


खीमी राम शर्मा ने सबसे पहले कैरियर की शुरू स्कूल शिक्षक के रूपम में की। इसके बाद जिला परिषद कुल्लू का चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें जीत मिली। खीमी राम शर्मा ने फिर बंजार विधानसभा सीट से दो बार विधायक का चुनाव लड़ा दोनो बार जीत हासिल की है। भाजपा से टिकट मिलने पर साल 2003 और 2007 में विधानसभा पहुंचे। भाजपा ने वर्ष 2007 में उन्हें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा दिया। खीमीराम हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और हिमाचल सरकार के वन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में खीमीराम शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीजेपी ने वर्ष 2017 में भाजपा ने खीमीराम शर्मा ने भाजपा को टिक नहीं दिया। ऐसे में इस बार फिर से वह बंजार चुनाव क्षेत्र से विधायक का चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन भाजपा से उन्हें दोबारा बंजार विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की संभावनाएं नहीं बन पा रही थी, लेकिन उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह बंजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कांग्रेस का दामन थामने के बाद खीमी राम शर्मा ने कहा कि वह पिछलेे 3 पुश्तो तक बीजेपी में रहे हैं। मैं गुस्से से पार्टी ज्वाइन नहीं कर रहा हूं, बल्कि मैंने सोच समझकर ये कदम उठाया है। अब प्रदेश में कांग्रेस को आगे ले जाना है. आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके अलावा खीमी राम शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। आज मैं उस पार्टी में शामिल हो रहा हूं जिसने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। देश आज जिस मुकाम पर पहुंचा है वो कांग्रेस पार्टी की बदौलत है।

हिमाचल के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि खीमी राम का कांग्रेस में शामिल होना बताता है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। हिमाचल की जनता कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई, विकास ना होने से त्रस्त हैं। सरकारी कर्मचारियों से लेकर बागवान तक हर कोई परेशान है। कांग्रेस की सरकार बनी तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे, इसके अलावा कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों को भी पक्का किया जाएगा।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share