मुख्यमंत्री ने भरा नामांकन: शपथ पत्र में कितनी संपति, कितने केस बताएं

हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज से नामांकन दाखिल कर दिया हैं। नामांकन के साथ ही उन्होंने शपथ पत्र भी दायर किया हैं। मुख्यमंत्री की ओर से दायर शपथ के अनुसार उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास कुल 1,79,48,614 रुपए की चल संपति हैं। वहीं 1,79,50,000 करोड़ रुपए की अचल संपति हैं।

वहीं उनकी पत्नी के पास 1,28,05,747 की चल संपति और 52,50,000 अचल संपति है। वहीं उनकी एक बेटी के पास 44,34,112 रुपए की चल संपति हैं। वहीं दूसरी बेटी के पास 44,59,245 रुपए की चल संपति हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक लोन भी चल रहा हैं। उन्होंने शिमला में विधानसभा के करीब यूको बैंक की शाखा से 26,88,280 रुपए का लोन लिया हैं। मुख्यमंत्री जयराम की पत्नि व बेटियों के नाम कोई लोन नहीं हैं।

जयराम ठाकुर के पास 2015 मॉडल की इनोवा कार हैं। जबिक उनकी पत्नी व बेटियों के नाम कोई मोटर व्हीकल पंजीकृत नहीं हैं। इसके अलावा जयराम ठाकुर के पास 3 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन भी ह ैं। इनकी कुल कीमत 3,10 हजार रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना हैं, जिसकी कुल कीमत 17 लाख रुपए हैं। वहीं उनकी दोनो बेटियों के पास 100-100 ग्राम सोना हैं। 100 ग्राम सोने की कीमत 5, लाख 70 हजार रुपए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी दोनो के नाम 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी में एक मकान न्यू शिमला के सेक्टर-3 के फेज-2 में हैं। वहीं एक रेजीडेंशियल मकान सिराज के तंादी गांव में हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share