राकेश बबली की जगह पर अब बैंस को मिली जिम्मेदारी

हमीरपुर जिला के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उन्हें भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले यह पद श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड के चैयरमैन स्व. राकेश बबली तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। ऐसे में भाजपा ने इस पर हुकुम सिंह बैंस को तैनाती दी है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुमकुम सिंह बैंस थे।


कांगड़ा जिला के पालमपुर से घनश्याम को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। भाजपा के प्रदेशाध्यश सुरेश कश्यप की ओर से उन्हें इस पर नियुक्ति किया गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से उन्हें पत्र भी लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि आपकों पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन व पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए आपके बहुमूल्य प्रयास अपेक्षित है। संगठन को सदढ़़ करने के लिए आप बहुमूल्य योगदान देंगे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share