भाजपा हिमाचल में कब और कैसे बांटेगी टिकट, खन्ना ने बताया

टिकटों के आबंटन पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा बताया कि टिकट बांटने की हमे कोई जल्दी नहीं हैं। भाजपा में परिवारवाद नहीं हैं। टिकट आबंटन के लिए एक सिस्टम को फॉलो किया जाता हैं। इसी सिस्टम के तहत भाजपा में टिकटों का आबंटन किया जाएगा। मंडल स्तर से जिला स्तर, जिला स्तर से प्रदेश स्तर को नाम भेजे जाते हैं। इसके बाद पार्लियामेंटरी बोर्ड बैठता हैं। इस बोर्ड में टिकटों पर फैसला नहीं किया जाएगा। यह तय है कि जिसके हाथ में कमल का फूल होगा उसी को भाजपा टिकट देगी।


यानि भाजपा के कार्यकर्ता को ही विधानसभा चुनावों में टिकट दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातीचत के दौरान बताया कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में रैलियां करवाने के लिए एक टोली गठित की गई हैं। यह टोली आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रैलियों की रूप रेखा तैयार करेगी। रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी हिमाचल के दौरे पर आएंगे। इनके अलावा कई अन्य बड़े नेता हिमाचल आएंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि उनको हिमाचल की भाजपा सरकार के विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस को हाल के वर्षों में पार्टी छोडऩे वाले अपने ही वरिष्ठ नेता नजर नहीं आते। भारत 1947 में ही आजादी के साथ संगठित हो गया था। हां इसी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद-370 और 35्र जैसे प्रावधानों से जरूर भारत को तोडऩे का काम किया था। भारतीय राजनीति में परिवारवाद की जनक कांग्रेस को छोड़कर उनके नेता दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। क्या कांग्रेस ने सोचा कि आखिर ऐसा क्यों?

खन्ना ने कहा गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपिल सिब्बल, जितिन प्रसाद, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, आरपीएन सिंह और कुलदीप बिश्नोई जैसे कई नेता है, जो कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में गए हैं। सोनिया गांधी का पुत्र मोह कांग्रेस को बर्बादी के मुहाने पर ले आया है, इसी ढर्रे पर अब हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा सिंह भी चल रही हैं। दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ठाकुर जी बोलती हैं की ‘हम हिमाचल प्रदेश को राहुल गांधी जी की झोली में डाल देंगेÓ

महंगाई इंटनेशनल फिनोमिना

खन्ना ने पत्रकारों के सवाल में कहा कि मंहगाई इंटरनेशनल फिनोमिना हैं। मंहगाई सिर्फ शिमला, हिमाचल या दिल्ली में नहीं हैं, बल्कि विश्व में हैं। भारत फिर भी बेहतर स्थिति में हैं। जहां तक हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की बात हैं, तो बल्क ड्रग पार्क आने से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा भी सरकार की ओर से मंहगाई मिटाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इससे महंगाई दर घटेगी।

बागवानों को किया गया गुमराह

सेब बागवानों के मसले पर बोलते हुए खन्ना ने कहा कि जयराम सरकार ने सेब बागवानों के लिए मांगे सुलझाने के लिए पूरे प्रयास किए हैं, लेकिन कुछ लोगों की ओर से बागवानों को गुमराह किया गया हैं। भाजपा ने बागवानों के हर मुद्दें को सुना हैं। बाकी बचे हुए मुद्दो को भाजपा के दृष्टिपत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और उनके समाधान के लिए विशेष प्रयास होंगे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share