युवा कांग्रेस उग्र डीजीपी का पुतला फूंका, नौ दिन से नहीं सुनी प्रशासन ने बात : भंडारी

युवा कांग्रेस ने डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश भर युकां पदाधिकारियों ने डीजीपी का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि पिछले 9 दिन से युवा कांग्रेस शांतिप्रिय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी है। उपायुक्त और एसपी सहित तमाम प्रशासन युकां पदाधिकारियों के सामने से गुजरता है लेकिन कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है।

शिमला में प्रदर्शन के दौरान बिना बात किए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का डीजीपी को संरक्षण देने संशय पैदा करता है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस डीजीपी पर कार्रवाई होने तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेगी। इस दौरान तुकांत ने डीजीपी का पुतला भी फूंका। उन्होंने बताया कि पुतला जलाने का अभियान पूरे प्रदेश होगा। युवा कांग्रेस ने सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय के गेट पर पुलिस भर्ती लीक घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाज और प्रदर्शन किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक प्रताप नेगी, कांग्रेस मत्स्य विभाग चेयरमैन विजय नेगी, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर एसपी माथस, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्र प्रभाकर, उपाधयक्ष किरण पांगटू, निचार ब्लॉक अध्यक्ष रोहित नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव,युवा कांग्रेस महासचिव छेरिङ,उप प्रधान ग्राम पंचायत पवारी भूपेश फ़ानयान,महासचिव दीपक ब्राईस, सचिव चंद्र राम, महासचिव बलवान, संजीव प्रानेस,दिनेश ठुरक्यान, रोहित ठुरक्यान, नीरज, दीपेंद्र, सचिव निचार ब्लॉक सुख सागर तथा कृष्ण गोपाल, अक्षय, निचार ब्लॉक उपाधयक्ष विक्की, कविराज, सौरभ मौजूद रहे ।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share