अप्रैल फूल के दिन कई बढ़ी घटनाएं हुई, एपल कंपनी की स्थापना

भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1 अप्रैल को अप्रैल फूल (april fool)का दिन भी कहा जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि 1 अप्रैल को सिर्फ अप्रैल फूल ही नहीं बनाया जाता। बल्कि आज ही के दिन दुनिया भर में कई अहम घटनाएं भी हुई थी। स्टीव (Steve Jobs) जॉब्स ने एप्पल (apple ) कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल को ही की थी। भारत (India) की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता (Calcutta)से दिल्ली (Delhi)स्थानांतरित किया गया।

गूगल ने जीमेल का ऐलान 1 अप्रैल को ही किया था। 1 अप्रैल के इतिहास पर नजर डालें तो इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हैं जो 1 अप्रैल के दिन हुई। इससे पहले कि हम 1 अप्रैल के दिन होने वाली घटनाओं के बारे में आपको बताएं, आपको बताते हैं कि 1 अप्रैल को अप्रैल फूल का दिन क्यों कहा जाता है ? 

इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ मजाक करते है और उन्हें बेवकूफ बनाते है। कहा जाता है कि पहले अप्रैल फूल  फ्रांस में मनाया जाता था। फिर कुछ अन्य यूरोपीय देशों में यह मनाया जाने लगा। अब लगभग पूरी दुनिया में यह दिन मनाया जाता है। 

अप्रैल फूल मानने के पीछे कई कहानियां है। कुछ लोगों का कहना है कि अनुसार, यूरोपीय देशों में पहले 1 अप्रैल को न्यू ईयर मनाया जाता था, लेकिन पोप ग्रेगरी 13 ने जब नया कैलेंडर अपनाने के आदेश दिए तो नया साल 1 जनवरी से मनाया जाने लगा। कुछ लोग अभी भी 1 अप्रैल को ही नया साल मना रहे थे। तब ऐसे लोगों को मूर्ख समझकर उनका मजाक उड़ाया जाता था. इस तरह अप्रैल फूल डे की शुरुआत हुई।

 कुछ का मानना है कि अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1381 में हुई थी। बताया जाता है कि उस समय के राजा रिचर्ड जीती और बोहेमिया की रानी एनी ने घोषणा करवाई कि वो दोनों 32 मार्च 1381 को सगाई करने वाले हैं। सगाई की खबर सुनकर जनता खुशी से झूम उठी, लेकिन 31 मार्च 1381 के दिन लोगों के समझ आया कि 32 मार्च तो आता ही नहीं है। इसके बाद लोग समझ गए कि उन्हें मूर्ख बनाया गया है। बताया जाता है कि तभी से 32 मार्च, यानी 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कुछ किस्सों के मुताबिक, अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1392 में ही हो चुकी थी।

1 अप्रैल को घटने वाली महत्पूर्ण घटनाएं

1 अप्रैल  1869 को आयकर की शुरुआत की गई।

1 अप्रैल 1912 को भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1 अप्रैल 1930 को विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1 अप्रैल 1935 को इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरुआत।

1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1 अप्रैल 1976 को टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।

1 अप्रैल 2004 को गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।