हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में राखी गई प्रदर्शनी

देश भर में इस साल को आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के विषय पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का लोकार्पण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने किया। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दे चुके प्रदेश के जनजातीय समाज से जुड़े नायकों की याद में राखी गई है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस प्रदर्शनी के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दे चुके इन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगो को जागरूक कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी दयानंद नेगी को सम्मानित किया।

वहीं स्वतंत्रता संग्राम के नायकों पर आधारित कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना की। इस बीच मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में एल्युमनी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक नीरज शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share