पहाड़ो में बदला मौसम, मैदानों में गर्मी जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। राजधानी शिमला सहित बुधवार रात और वीरवार सुबह प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मियां अभी भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ बना रहा है। हालांकि सुबह के समय हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सिरमौर के पच्छाद में 27 मिलीमीटर, बिलासपुर के झंडूता मेेंं 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज, गग्गल में 7, कसौली में 6, कंडाघाट में 5 और बिजाही में 4, सोलन और राजगढ़ में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

प्रदेश का अधिकतम तामपान

  • ऊना प्रदेश भर में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तामपान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री
  • भुंतर में 25.5 डिग्री
  • कल्पा में 17.5 डिग्री
  • धर्मशाला में 2.05 डिग्री सेल्सियस
  • नाहन में 30.3 डिग्री सेल्सियस
  • केलोंग में 12.0 डिग्री सेल्सियस
  • सोलन मेें 29.0 डिग्री सेल्सियस
  • कांगड़ा में 31.4 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस
  • हमीरपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस
  • चंबा में 32.3 डिग्री सेल्सियस
  • डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस
  • जुब्बड़हट्टी में 29.3 डिग्री सेल्सियस
  • कुफरी में 19.8 डिग्री सेल्सियस
  • नारकंडा में 18.5 डिग्री सेल्सियस
  • रिकांगपिओं में 24.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

आज और कल मिलाजुला मौसम

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिया है। हालांकि प्रदेश में 19 और 20 को बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं हैं, लेकिन फिर भी कई क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारे गिर सकती है। वहीं 21 मई को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा, जबिक 22 मई को प्रदेश के उच्च पर्वतीय एवं मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बारिश व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share