जानलेवा मॉनसून: 89 की मौत, 107 घर उजाड़े, जाने कब तक होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन इस बार जानलेवा बन गया है। मॉनसून सीजन को अभी तक 20 दिनों का समय भी नहीं हुआ हैं, लेकिन कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ गया हैं, तो वहीं करोड़ो रुपए का नुकसान हो गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात और रविवार को हुई बारिश ने फिर से 6 लोगों की जान ली है। इनमें एक मौत चंबा जिला, एक मौत हमीरपुर जिला, एक मौत कांगड़ा जिला और 3 मौतें मंडी जिला में हुई है। इन मौतें के साथ प्रदेश में बारिश से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 89 पहुंच चुका है। वहीं 118 लोग घायल है और 5 लोग लाता है।


आपदा प्रंबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अुसार प्रदेश में बारिश के कारण 107 आशियाने उजड गए है। यानि प्रदेश में 107 कच्चे और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए है। इसके अलावा प्रदेश को अब तक 355 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इसमें पीडब्यूडी को सबसे ज्यादा 232 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दूसरे स्थान पर आईपीएच विभाग है। आईपीएच विभाग को 114 करोड़ के नुकसान का आंकलन है।


शनिवार रात और रविवार दोपहर तक प्रदेश में लगातार बारिश का दौर चलता रहा है। इसके कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में दुर्घटनाएं पेश आई है। शिमला जिला के कुमारसैन में बादल फटने से लोगों के घरों में पानी और कीचड़ चला गया। क्षेत्र की ज्याात्तर सड़क बंद हो गई है। साथ ही सेब की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं मंडी जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। इसके अलावा प्रदेश के बद्दी में एक गाड़ी नदी में बह गई है। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा भी प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।


मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सोलन जिला के कसौली में दर्ज की गई है। यहां पर 163 मिलीमीटर, बिलासपुर में 48, मनाली में 43, ऊना-रामपुर मे ं42, झंडुता में 40, नीनादेवी मंडी और रामपुर में 38, पंडोह में 37, अग्हर में 33, बरठीं में 33, भुंतर और काहू में 22,जंजैहली, डलहौजी और गोहर में 20 मिलीमीटर, टिंडर में 19, सुन्नी, धर्मशाला और नालागढ़ में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

निगुलसेरी में रात को एनएच बंद
हिमाचल के जिला किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन निगरानी प्रणाली ने एक बार फिर से भूस्खलन होने के संकेत दिए हैं। बीती रात भी निगुलसरी में हल्का भूस्खलन व पहाड़ी से पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। भूस्खलन के चलते फिर कोई बड़ी अनहोनी सामने न आए इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रात के समय वाहन गुजरने पर रोक लगा दी है। किन्नौर के आदेशों के अनुसार रविवार से रात 8 बजे के बाद सुबह 6 बजे तक निगुलसरी से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

20 जुलाई से ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 19 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को कुछ जगह बारिश का येलो अलर्ट और 20 जुलाई को मैदानी, निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 जुलाई को छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share