नए सीएम ने संभाली कमान, पहले दिन क्या बड़े फैसले

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भावुक हो गए। राज्य में महिलाओं, किसानों, बागवानों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई देने सचिवालय पहुंचीं तो सीएम बोले- मैं स्वागत करूंगा। सीएम ने प्रतिभा सिंह को माता की चुनरी और गुलदस्ता भेंट किया। सुक्खू ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं पहले कांग्रेस का मुख्यमंत्री हूं और कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता है। मैं विधायकों का मुख्यमंत्री हूं उसकी सदस्य आप हो। इस दौरान खूब ठहाके लगे। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य भी इस दौरान मौजूद रहे.इस बीच सुक्खू ने कॉल सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया।

एक्शन मोड में आये नए सीएम
सचिवालय के हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों की भी मीटिंग ली। इसके बा प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया. उप -मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा सहित इस अवसर पर उपस्थित रहे.

नई सरकार का बड़ा फैसला
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में सीएम सुक्खू ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायकों के टेरिफ को बढ़ाने पर चर्चा की. सीएम ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। विधायकों की मिलने वाली रियायत खत्म की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि आम नागारिकों को यहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है.

मंत्रियों की लिस्ट तैयार
मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी तेज हो गई है। विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उन चेहरों की एक लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें इस बार मंत्री पद सौंपा जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह जरूर साफ कर दिया है कि आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान को ही करना है। यानि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का फैसला अब दिल्ली से होगा। भटियात से कुलदीप पठानिया, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, जवाली से चंद्र कुमार, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, शिलाई से हर्षबर्धन चौहान, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर के साथ ही कुसुम्पटी से अनिरूद्ध सिंह का नाम भी चर्चा में है। इसके अलावा दून से राम कुमार चौधरी, रोहड़ू से मोहन ब्राक्टा का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप राठौर के नाम पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि मंत्रिमंडल के लिए प्रस्तावित नाम दिल्ली भेजे जा रहे हैं और जिन नामों पर हाईकमान अपना फैसला देगा उन्हें विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share