हिमाचल में पहाड़ो से भी ठंडे हुए मैदानी इलाके, कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी न होने से शुष्क ठंड का दौर जारी है। पहाड़ो से से ज्यादा मैदानो में ठंड पड़ रही है। ऐसा इसलिए क्योकि मैदानी क्षेत्रो में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रो में ठंड का प्रकोप पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में बढ़ गया है। आलम यह है कि मंडी और सोलन का न्यूनतम तापमान मंडी और सोलन से भी कम है।


राजधानी शिमला में न्यूनतम तामपान 7.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्स्यिस है। उधर सोलन जिला में न्यूनतम तामपान 2.5 डिग्री सेल्सियस है और मंडी जिला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा भुंतर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्स्यिस, कल्पा में -1.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 11.1 डिग्री डिग्री सेल्सियस, केलंग में -1.1 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 6.4 डिग्री सेल्स्यिस, डलहौजी में 6.8 डिग्री सेल्स्यिस, जुब्बड़हट्टी में 8.8 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 7.8 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में हालांकि आने वाले 16 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदेश में इस बीच कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 दिसंबर तक प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां ठंड का प्रकोप और अधिक होने के आसार हैं, तो विजिब्ल्टिी कम होने के कारण वाहन चालको को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में हालांकि अभी तक बर्फबारी बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ हैं, लेकिन ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share