बिलासपुर जिलें में 46 लाख पेटी की हुआ उत्पादन, मंडी-कुल्लू को भी छोड़ा पीछे

हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन अब सिर्फ पहाड़ो तक ही सीमित नहीं रह गया हैं। तकनीक के इस दौर में सेब की आधुनिक किस्में मैदानी इलाकों में भी कामयाब हो रही हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में भी लोग सेब उगाने लगे हैं। मार्केटिंग बोर्ड के आंकड़ो पर नजर डाले तो प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शुमार बिलासपुर ने सेब उत्पादन में नया रिकार्ड बनाया हैं। बिलासपुर जिला से इस साल 46 लाख सेब की पेटियां मंडियो में पहुंची है। यह आंकड़ा कुल्लू और मंडी जिला से भी ज्यादा हैं।


मार्केटिंग बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक जुलाई से लेकर अब तक बिलासपुर जिला से 46,42,316 सेब की पेटियां मंडियो में पहुंची हैं। इनमें से 3,98,249 बॉक्स 10 किलो के हैं। 9,73,807 बॉक्स 20 किलो के हैं और 32,68,696 बॉक्स 25 किलो के हैं। वहीं हमीरपुर जिला में 3,43,441 पेटियों का उत्पादन इस बार हुआ हैं। प्रदेशभर से अब तक कुल 3,59,73,868 पेटियां मार्केटिंग बोर्ड के रिकार्ड के मुताबिक मंडियो में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा सीए स्टोर व कोल्ड स्टोर में काफी पेटियां स्टोर हैं। बागवानी विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में सेब उत्पादन की पूरी गणना के बाद उत्पादन का आंकड़ा साढ़े 4 करोड़ को पार कर सकता हैं।


मार्केटिंग बोर्ड के आंकड़ो के अनुसार एपीएमसी की मंडियो के बाहर 10 किलो की 2,13,384 पेटियों का कारोबार हुआ हैं। वहीं 20 किलो की 1,63,61,871 पेटियों का कारोबार हुआ हैं। इसके अलावा 32,68,696 25 किलो की पेटियों का कारोबार हुआ हैं। इसके अलावा एपीएमसी की मंडियो में 10 किलो की 2,13,384 पेटियों का कारोबार हुआ हैं। वहीं 20 किलो की 1,52,42,421 पेटियों का कारोबार हुआ हैं।



ऊना-सिरमौर छोड़कर हर जिले में सेब उत्पादन

हिमाचल प्रदेश अब सेब उत्पादन अब सिर्फ कुछ जिलो तक ही सीमित नहीं रह गया हैं। पहले प्रदेश में सेब उत्पादन जहां शिमला, किन्नौर, कुल्ल, लाहौल स्पीति में ही हुआ करता था, तो अब 10 जिलों में सेब का उत्पादन हो रहा हैं। ऐसे में अब प्रदेश के सिर्फ 2 जिले ऐसे रह गए हैं, जहां सेब का उत्पादन न के बराबर हैं। इनमें ऊना और सिरमौर जिला शामिल हैं। मार्केटिंग बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन जिलो में सेब कारोबार बिल्कुल निल रहा हैं।

अभी तक किस जिला में कितना सेब उत्पादन

जिला सेब उत्पादन (पेटियों में)
शिमला-किन्नौर 2,25,98,405
सोलन 43,27,168
कांगड़ा 43,27,162
कुल्लू-लाहौल स्पीति 34,85,173
बिलासपुर 46,42,316
हमीरपुर 03,43,441
चंबा 03,13, 938
कुल 3,59,73,868

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share