हिमाचल में बदल रहा मौसम का ट्रैंड, जानिए क्या आए बदलाव

हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 महीने में 23 प्रतिशत सामान्य से कम बाािरश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने में 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ऊना हमीरपुर और किन्नौर जिला में भारी सूखा देखा गया है जबिक लाहौल स्पीति सोलन और चंबा जिला में भी बारिश न के बराबर हुई है। बाकी जिलो में बारिश सामान्य के आसपास हुई है।


2019 के बाद प्रदेश में आखिरी 3 महीनों में सामान्य से कम बारिश का क्रम जारी है। 2019 में सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी। इससे पहले 2004 में सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी। वर्ष 2005 और वर्ष 2016 में न के बराबर बारिश हुई थी। हिमाचल प्रदेश आने वाले 3 दिन कोल्ड अटैक की जद में रहेगा।

मौसम विभाग ने 5 जिलों में 5 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर और मंडी जिला में सुबह के समय कोहरे छाने की संभावना है। कोहरे के कारण जहां विजिब्ल्टी कम रहेगी तो वहीं पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई हैं। विजिब्ल्टी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 6 जनवरी तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा।

इस दौरान प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ो में जहां बर्र्फबारी के बाद तापमान गिरावट आ गई हैं, जबिक निचले क्षेत्रो में कोहरे के कारण तामपान में गिरावट चल रही है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में सबसे काम तामपान लाहौल स्पीति जिला के केलोंग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तामपान -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलोंग के बाद कुकुमसेरी में सबसे कम तामपान हैं। यहां का न्यूतम तापमान -8.1 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियसद दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूनतम तामपान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला के नारकंडा में न्यूनतम तामपान -0.1 डिग्री सेल्सियस है। शिमला में 3.1, सुंदरनगर में 2.1, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 3.6, कांगड़ा में 5.1, हमीरपुर में 3.2 और बिलासपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

किस महीने कितनी बारिश

महीना बारिश हुई सामान्य बारिश कम/ज्यादा
अक्तूबर 38.1 मिमी 25.1 मिमी +52
नवंबर 19.5 मिमी 19.7 मिमी -1
दिसंबर 6.4 मिमी 38.1 मिमी -83
कुल 63.9 मिमी 82.9 मिमी -23


पहाड़ो से ठंडे मैदान

हिमाचल के मैदानी इलाको में कोहरा गिरने के कारण सुबह और शाम का ठंड का प्रकोप सर चढ़कर बोल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ो से भी ज्यादा ठंड है। सोलन, ऊना और हमीरपुर जिला में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। वहीं राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर-भुंतर माइनस में चल रहे है। दोनो जगहों पर माइनस 1 डिग्री तापमान है। लाहौल स्पीति जिला के केलोंग में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पर माइनस 8.8 डिग्री तापमान है। कल्पा में माइनस 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान है।

3 घंटा देर हो रही बसें
हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। पंजाब हरियाण सहित हिमालच प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण शिमला से चंढीगढ़ दिल्ली जाने वाली बसों का सफर लंबा हो गया है। कोहरे में एचआरटीसी ने चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एचआरटीसी की ओर से जारी एडवाइजरी चालकों को फॉग लाइट के साथ गाड़ी धीरे चलने के लिए कहा गया हैं, इसके कारण बसे निर्धारित समय से एक से 2 घंटा देरी से पहुंच रही है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share