हिमाचल में 3 दिन कोल्ड वेव का अटैक की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश आने वाले 3 दिन कोल्ड अटैक की जद में रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में 4 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर और मंडी जिला में सुबह के समय कोहरे छाने की संभावना है। कोहरे के कारण जहां विजिब्ल्टी कम रहेगी तो वहीं पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई हैं। विजिब्ल्टी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 5 जनवरी तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ो में जहां बर्र्फबारी के बाद तापमान मे ंगिरावट आ गई हैं, जबिक निचले क्षेत्रो में कोहरे के कारण तामपान में गिरावट चल रही है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में सबसे काम तामपान लाहौल स्पीति जिला के केलोंग में दर्ज किया गया है।

यहां का न्यूनतम तामपान -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलोंग के बाद कुकुमसेरी में सबसे कम तामपान हैं। यहां का न्यूतम तापमान -8.1 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियसद दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूनतम तामपान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला के नारकंडा में न्यूनतम तामपान -0.1 डिग्री सेल्सियस है। शिमला में 3.1, सुंदरनगर में 2.1, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 3.6, कांगड़ा में 5.1, हमीरपुर में 3.2 और बिलासपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदेश में 108 सड़के अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनो हुई बर्फबारी के जख्म अभी तक नहीं भरे हैं। प्रदेश में 108 सड़कों पर आवाजाही भी बंद है। इनमें 03 एनएच भी शामिल है। लाहौल स्पीति जिला में सबसे ज्यादा 100 सड़के बंद है। इसके अलावा 2 सड़के चंबा, 2 सड़के कांगड़ा और 2 सड़के कुल्लू जिला में बंद हैं। बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में अभी भी कोहरे का प्रकोप जारी है। जिसके कारण पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share