आज से बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में जल्द मॉनसनू दस्तक दे सकता है। फिलहाल बुधवार से प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिशों का दौर शुरू हो जाएगी। प्रदेश में चार दिन तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 15 जून से लेकर 18 जून तक बारिश तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में प्री-मानसून आने का राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच प्रदेश में सभी जगह मौसम अपना असर दिखाएगा। प्रदेश के मध्यम, मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान और धूलभरी आंधी चलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 18 जून तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक भारी बारिश का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक प्रदेश के कई क्षेत्रों में 64 से 115 मिमी. तक बारिश हो सकती है। यह भारी बारिश नुकसान का भी कारण बन सकती है।


प्रदेश में फिलहाल तपती गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल रही है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, नाहन आदि कई मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। बारिश न होने का असर कृषि बागवानी क्षेत्र पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे पैदावार काफी प्रभावित हो गई है। खासकर सेब की फसल पर ड्रॉपिंग का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है।


प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो नाहन रात में सबसे ज्यादा गर्म चल रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यानी शिमला के अधिकतम तापमान के बराबर नाहन का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि कल से प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। इस बीच प्री-मॉनसून की बौछारें हिमाचल को भिगोने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कहां कितना तापमान
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया है। ऊना जिला में सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सिरमौर जिला के धौलाकुंआ में 41.8, बिलासपुर जिला में 40.5 डिग्री, बिलासपुर के बरठी में 39.8 डिग्री सेल्सियस, राजधानी शिमला में 29 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 39. डिग्री, भुंतर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 26.1 डिग्री सेल्स्यिस, धर्मशाला में 37.2 डिग्री सेल्सियस, नाहन जिला में 39 डिग्री सेल्सियस, केलंग में 24.1 डिग्री सेल्यिस, पालमपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस, सोलन जिला में 36.2 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 31.2 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 24.2 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 38.9 डिग्री सेल्स्यिस, मंडी में 39.9 और हमीरपुर जिला में 39.5 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share