कोल्ड अटैक की चपेट में हिमाचल, शिमला से ठडें ऊना-बरठीं

हिमाचल प्रदेश इन दिनो कोल्ड अटैक से जूझ रहा है। हालत यह है कि प्रदेश के 11 शहरों का पारा माइनस में चल रहा है। 5 शहरों में तामपान शून्य डिग्री के आसपास चल रहा है। ऊना और बरठीं शिमला से भी ज्यादा ठंडे है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी इलाको में ठंड का प्रकोप सर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि मध्यम पर्वतीय क्षेत्रो में थोडी राहत है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान जहां 1.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा हैं तो वहीं ऊना में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बिलासपुर जिला के बरठीं में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।


प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के केलोंग में है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कुकुमसेरी का तापमान भी -10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा और शिमला का पर्यटन स्थल नारकंडा का न्यूनतम तापमान क्रम-4 और -2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। माइनस में तापमान पहुंचने के कारण प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नदी नाले जमने लगे हैं। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण एनएच-003 जमी बर्फ और फिसलन वाली सड़क को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने एडवाइजरी जारी करते हुए खराब मौसम के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाटी में यात्रा करते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश-बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के जो शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। उनमें, ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर जिले शामिल हैं। जहां पर मौसम विभाग ने शीत लहर चलने और घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 6 जनवरी तक के लिए जारी की गई है।

इन शहरों में माइनस में तापमान

सुंदरनगर -0.9 डिग्री सेल्सियस
भुंतर -0.2 डिग्री सेल्सियस
कल्पा -4.2 डिग्री सेल्सियस
केलांग -11 डिग्री सेल्सियस
सोलन -0.2 डिग्री सेल्सियस
मनाली -2.2 डिग्री सेल्सियस
कुफरी -0.9 डिग्री सेल्सियस
कुकमसेरी -10 डिग्री सेल्सियस
नारकंडा -2.2 डिग्री सेल्सियस
रिकांगपिओ-1.1 डिग्री सेल्सियस
सिओबाग -1.3 डिग्री सेल्सियस


इन शहरों में माइनस में तापमान
शहर न्यूनतम तापमान

सुंदरनगर -0.9 डिग्री सेल्सियस
भुंतर -0.2 डिग्री सेल्सियस
कल्पा -4.2 डिग्री सेल्सियस
केलांग -11 डिग्री सेल्सियस
सोलन -0.2 डिग्री सेल्सियस
मनाली -2.2 डिग्री सेल्सियस
कुफरी -0.9 डिग्री सेल्सियस
कुकमसेरी -10 डिग्री सेल्सियस
नारकंडा -2.2 डिग्री सेल्सियस
रिकांगपिओ-1.1 डिग्री सेल्सियस
सिओबाग -1.3 डिग्री सेल्सियस

यहां शून्य डिग्री तापमान
शहर तापमान डिग्री सेल्सियस
ऊना 0.9
हमीरपुर 0.4
कोटखाई 0.2
सराहन 0.5
बर्थिन 0.3

इस दिन बारिश बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी के बाद मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी की शाम को मौसम करवट बदलेगा और 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार है। मैदानी इलाको में जहां हल्की बारिश की संभावना हैं तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share