प्रदेश के चार जिलो में फलेश फ्लड का अलर्ट, 7 सितंबर तक येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में सोमवार दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के चार जिलों में फलेश फलड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में शिमला, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा जिला शामिल हैं। फलेश फलेड की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। नदी-नालों से दूर रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया हैं। इसके लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग की मानें तो छह और सात सितंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रदेशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। रिकार्ड के अनुसार प्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अब तक 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 5 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलो में कम बारिश हुई है। शिमला में सामान्य से 39 फीसदी और कुल्लू में 36 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा बारिश हुई, जबकि लाहौल स्पीति में 65 फीसदी और सिरमौर में 27 फीसदी कम बारिश हुई है।\


प्रदेश में 29 जून से 2 सितम्बर तक हुई मानसून की बारिश से लगभग 1890 करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 169 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 844 घरों को आंशिक क्षति, 775 गौशालाएं, 75 घाट व दुकानें भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस मानसून सीजन में 306 लोगों की मौत हुई। 8 लोग लापता हैं और 598 लोग घायल हुए हैं। प्रदेश में 30 सड़कें और 6 बिजली के ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से बंद पड़े हैं। चंबा में 7, कुल्लू में 9, मंडी में 6, शिमला में 5, सोलन में 1 और कांगड़ा में 2 सड़कें बंद पड़ी हैं। भारी बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कों का नामोनिशां तक मिट गया है। इससे लोक निर्माण विभाग को ही लगभग 980 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका हैं।

मॉनसून में कहां कितने मौतें
जिला मौतें
शिमला 48
सिरमौर 28
सोलन 16
ऊना 27
बिलासपुर 12
चंबा 36
हमीरपुर 11
चंबा 27
किन्नौर 04
कुल्लू 37
लाहौल स्पीति 08
मंडी 52
कुल 306

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share