3 दिन खराब रहेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केेंद्र शिमला ने प्रदेश में बुधवार को भी गर्म हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मैदानी जिलो में गर्म हवाएं चलने के आसार है। लोगों को सलाह दी गई है, कि दिन के समय घरों में ही रहे। वहीं वीरवार प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। 9 से 11 जून तक प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछारों के गिरने के आसार है।

हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश व आंधी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं किसानों व बागवानों के लिए भी बारिश की बौछारें राहत लेकर आ सकती है। बीते कई दिनों से लगातार खिल रही धूप से तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई है।

इससे प्रदेश में फिर से सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेब बागवानों के बागीचों में सूखे के कारण ड्रॉपिंग की समस्या शुरू हो गई है। वहीं सब्जी उगाने वाले किसानों की फसलें भी सूखने के कगार पर आ गई है। ऐसे में अगर आने वाली दिनों में बारिश होती हैं, तो प्रदेश के किसानों बागवानों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों भी गर्मी से राहत मिलेगी।


मंगलवार को भी प्रदेशभर में धूप खिली रही। दिन भर लोगों को तपती गर्मी से दो चार होना पड़ा। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों में गर्मी का प्रकोप सर चढ़ कर बोल रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान ऊना जिलाप में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना के बाद बिलासपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकत तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इसके अलावा राजधानी शिमला में 29.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 38.7 डिग्री, भुंतर में 37.0, कल्पा में 24.8 डिग्री, धर्मशाला में 37.7, नाहन में 38.9 डिग्री, केलंग में 21.9, पालमपुर में 34.3, सोलन में 35.5, मनाली 30.2 डिग्री, कांगड़ा में 40 डिग्री, मंडी 39.3 डिग्री, हमीरपुर में 40.5, चंबा 39.0 डिगी, डलहौजी 27.6 डिग्री, कुफरी में 23.5, जुब्बड़हट्टी 33.6 डिग्री, कुमारसैन में 26.7, रिकांगपिओं 31.3 और धौलाकुआं में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली से भी ज्यादा तप रहा ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला दिल्ली से भी ज्यादा तप रहा है। दिल्ली का तापमान ऊना जिला से कम है, जबिक ऊना का तापमान दिल्ली से भी 1 डिग्री ज्यादा चल रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान जहां 44.3 डिग्री सेल्सियस है, तो वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस है। वहीं चंढीगढ़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 40.7, जम्मू में 43.5, कोलकाता और मुंबई में 35-35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share