दिल्ली-चंडीगढ़ से भी गर्म हुए हिमाचल के जिले, पारा 35 डिग्री के पार

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। पिछले एक सप्ताह से खिल रही लगातार धूप से प्रदेश के तामपान में काफी उछाल आया है। मैदानी इलाकों में अब गर्मी का प्रकोप सर चढ़ कर बोलने लगा है।

आलम यह है कि सिरमौर जिला के धौलाकुआं और धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और ऊना जिला में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तामपान दिल्ली व चढीगढ़ जैसे शहरों के भी ज्यादा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तामपान 33.8 डिग्री और दिल्ली में अधिकतम तामपान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अंबाला में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सिरमौर जिला के धौलाकुआं में जहां अधिकतम तामपान दिल्ली-चंढीगढ़ से ज्यादा चल रहा हैं तो वहीं प्रदेश के कई जिलो में अधिकतम तामपान इन शहरों के काफी करीब है। बिलासपुर जिला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 तो वहीं बरठी में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा चंबा जिला में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री, हमीरपुर में 31.8 डिग्री, सुंदरनगर में 31.3 डिग्री, कांगड़ा में 31.0 डिग्री, नाहन में 29 डिग्री, धर्मशाला में 27.0 डिग्री, डलहौजी में 19.7, शिमला में 21.7 डिग्री, कल्पा में 29, रिकांगपिओं में 24 डिग्री और केलंग में 14.1 डिग्री सेल्सियस है।

मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण सैलानियों ने पहाड़ो का रुख करना शुरू कर दिया है। हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला और खजियार जैसे पर्यटन स्थलों में अब पर्यटकों की भीड़ बढऩी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जबिक वीकडे में भी पहले की तुलना में ज्यादा पर्यटक है।

किसानों बागवानों को राहत

हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण किसानों बागवानों को राहत मिली है। मैदानी इलाकों में गेंहू की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

वहीं ऊपरी क्षेत्रो में सेब के बागीचों में फूल खिलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती हैं, तो यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है लेकिन मौसम साफ होने से बागवानों को राहत मिली है।

15 तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी होने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 अप्रैल को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती है, लेकिन भारी बारिश व ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share