मार्च में ही गर्मी छड़़ाने लगी पसीने, हिमाचल के 8 जिलों में पारा 30 से ऊपर



हिमाचल में इस बार मार्च महीने में ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। हालांकि हिमाचल में अप्रैल महीने तक मौसम सर्द रहता हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। हालत यह है कि प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। मंगलवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। प्रदेश के ऊना जिला में तापमान 34 डिग्री को पार कर गया है। वहीं सोलन और भुंतर जिला में तापमान 32 डिग्री से ऊपर है। पिछले कई दिनों से खिल रही लगातार धूप के कारण हर दिन तापमान में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोग मार्च के महीने में ही गर्मी से बेहाल है।
मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊना जिला में सबसे ज्यादा 34 डिग्री तामपान दर्ज किया गया है। वहीं सोलन जिला में 32 डिग्री, भुंतर में 32 डिग्री तापमान, चंबा में 31.1 डिग्री, सुंदरनगर में 30.9 डिग्री, हमीरपुर में 30, कांगड़ा में 30.1 और बिलासपुर में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न सिर्फ प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप सर चढ़ कर बोल रहा हैं, बल्कि गर्मी की तपिश पहाड़ो को भी छूने लगी है।

राजधानी शिमला में भी लोग गर्मी से बेहाल है। शिमला में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा धर्मशाला में 29.8, केलंग में 10.3, डलहौजी में 16.7 और कुफरी में 18.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल के साथ लगते मैदानी राज्यों से गर्मी से बचने के लिए लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल में भी दिन के समय लोगों को तपती धूप में झुलसना पड़ रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय तापमान गिरने से हिमाचल में मौसम अच्छा बना हुआ है।


वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे, तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री, सुंदरनगर में 11.7 डिग्री, भुंतर में 9.6 डिग्री, कल्पा में 6.3 डिग्री, धर्मशाला में 16.4 डिग्री, उना में 15.5 डिग्री, नाहन में 18.5 डिग्री, केलांग में -1.5 डिग्री, पालमपुर में 13 डिग्री, सोलन में 10.2 डिग्री, मनाली में 7.6 डिग्री, कांगड़ा में 15.4 डिग्री, मंडी में 13.5 डिग्री, बिलासपुर में 14 डिग्री, हमीरपुर में 14.6 डिग्री, चंबा में 9.2 डिग्री, डल्हौजी में 7.8 डिग्री, कुफरी में 8.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 11.7 डिग्री, पांवटा साहिब में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश-बर्फबारी होने की संभावना नहीं है।

19 मार्च तक साफ रहेगा मौसम
राज्य भर में 19 मार्च तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी नहीं होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में अच्छी धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। राजधानी शिमला में धूप खिलने से मोैसम सुहावना बना रहा। मोैसम खुलने के कारण प्रदेश में तपिश अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है। हालांकि प्रदेश में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share