हिमाचल दिवस पर बदलेगा मौसम, 17 तक बारिश के आसार

हिमाचल में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊना 37 डिग्री के करीब पारा

हिमाचल दिवस (Himachal Diwas)पर प्रदेश में मौसम (weather)बदलने वाला है। मौसम विभाग (Weather department) ने 15 से 17 अप्रैल तक बारिश की संभावना बताई गई है। 15 और 16 अप्रैल को बारिश की हल्की बौछारें गिरने की संभावना हैं, जबिक 17 अप्रैल को तेज बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम बदलने से हिमाचल प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने के आसार है। पिछले करीब एक सप्ताह से खिल रही लगातार धूप से प्रदेश का पारा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।  वीरवार को प्रदेश के ऊना जिला में सर्वांधिक 36.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

वहीं सिरमौर जिला के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तामपान दर्ज किया गया।  हिमाचल प्रदेश के 10 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली।

शुक्रवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल -स्पीति में बारिश होने की संभावना है। 

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 16 अप्रैल को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कुकुमसेरी में 1.7, कल्पा में 5.2, मनाली में 7.0, कुफरी में 9.8, शिमला में 12.8 और धर्मशाला में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कहां कितना अधिकतम तामपान

ऊना             36.8

धौलाकुआं       36.5

मंडी             35.5

बरठीं            33.3

हमीरपुर          33.6

सुंदरनगर        32.4

कांगड़ा          32.1

चंबा             31.9

नाहन            31.6

भुंतर             31.4

धर्मशाला        29.0

शिमला         23.5

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share