IGMC सुरक्षा कर्मचारियों को वेतन को लेकर चल रहा विवाद थमा

IGMC में सुरक्षा कर्मचारियों व अस्पताल प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद को थमता नजर आ रहा है। प्रधानाधाचार्य सीता ठाकुर ने कर्मचारियों के वेतन रूकने के बाद आंदोलनरत सुरक्षा कर्मचारियों को को वार्ता के लिए बुलाया और उनकी मांगाों और समस्याओं को सूना । वार्ता के बाद प्रधानाचार्य ने सुरक्षा कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि 24 घंटे के अंदर सुरक्षा कर्मचारियों का वेतन खाते में आ जाएगा। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने आंदोलन को समाप्त किया और काम पर लौट गए। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि वेतन मामले को लेकर प्रधानाचार्य ने आश्वस्त किया है कि उनका वेतन आ जाएगा। वहीं एम.एस को लेकर सुरक्षा कर्मचारियों की नराजगी और विवाद जारी है।

सुरक्षा कर्मचारियों को आ रहे धमकी भरे फोन

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रवीण शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों के फोन पर धमकियां आ रही है। इन धमकियों में नौकरी से बाहर निकालने के बारे में कहा जा रहा है। इन धमकियों के सुरक्षा कर्मचारियों के पास रिकॉडिंग भी है। उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य और सरकार से मांग की है कि इस मामले की छानबीन की जाए। उन्होंने चेताया कि एक भी सुरक्षा कर्मचारी और कार्यकारिणी के सदस्यों को डराया-धमकाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share