आयुर्वेद फार्मासिस्ट बेचवाइज भर्ती के लिए विभाग ने तैयार किया रोस्टर

आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती के लिए विभाग की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई है। बैचवाइज आधार पर होने वाली भर्ती के लिए विभाग की ओर से रोस्टर तैयार कर लिया गया है। ऐसे में अब विश्व योगा दिवस के बाद आयुष विभाग में बैच वाइज आधार पर होने वाली भर्तियों के लिए कर्मचारियों के दस्तावेजों की छंटनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 100 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 50 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यमस से भेजे जाने हैं, जबिक 50 फीसदी पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने है। बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई है। ऐसे में अब कर्मचारियों के दस्तावेजों की छंटनी करना बाकी रह गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस के बाद छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


वहीं सीधी भर्ती के लिए आयुष विभाग की ओर से कर्मचारी चयन आयोग को रिक्विजिशन भेजी जाएगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा सरकार से आदेश मिलने के बाद ही विभाग भेज सकता है। सरकार की ओर से अभी तक कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेजने के लिए विभाग को आदेश नहीं भेजे गए है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के आदेश प्राप्त होते हुए आयुष विभाग की ओर से कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 50 पदों पर सीधी भर्ती करवाने के लिए रिक्विजिशन यानि अनुशंसा भेज दी जाएगी।

पहले आयुष विभाग ने बैच वाइज आधार पर फार्मासिस्ट के पद को लेकर क्लेरिफिकेशन मांगी थी। सरकार की ओर से विभाग को क्लेरिफिकेशन भेज दी गई थी। क्लेरिफिकेशन मिलने के बाद विभाग ने बैचवाइज आधार पर आयुर्वेद फामास्टि के पद भरने के लिए रोस्टर तैयार कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान आयुर्वेद डाक्टर के 200 पद और फार्मासिस्ट के 100 पदों को भरने की घोषणा भी की थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में इन पदों को भरने के लिए मंजूरी मिल गई थी। ऐसे में विभाग सरकार से आधिकारिक तौर से अनुमति मिलने का इंजतार कर रहा था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद आयुष विभाग की द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आर्युवेद डॉक्टरों की भर्ती करवाएगी सरकार

प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग में आयुर्वेद डॉक्टरों के 200 पद भरे जाने को भी मंजूरी प्रदान की है। इनमें से आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाने और आधे पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने है। आर्युवेद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह भर्ती सरकार की ओर से ही करवाई जाएगी। इसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं रहेगी। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से जल्द आयुर्वेद डॉक्टरों के 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share