2022 में भी बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनी अटल टनल, बना नया रिकार्ड

वर्ष 2022 में भी अटल रोहतांग टनल हिमाचल में बेस्ट टूरिस्टे डेस्टीनेशन रही। साल भर लाखों सैलानी देशभर से अटल टनल के देखने के लिए पहुंचे। वर्ष 2022 में कुल 12 लाख 73 हजार 699 वाहनों ने अटल टनल में प्रवेश किया। वर्ष 2021 के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक वाहनों ने अटल टनल में प्रवेश किया। अटल टनल के बनने से लाहौल स्पीति के लिए भी यातायात बढ़ गया। यहां पर भी सैलानियों की संख्या अब बढऩे लगी है।


पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022 के माह मई, जून व दिसंबर में लगभग 7 लाख से ज्यादा वहानों द्वारा अटन टनल रोहतांक के माध्यम से जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में प्रवेष किया। 25 दिसंबर 2022 को एक दिन में ही 19 हजार से ज्यादा वाहनों की अवाजाही टनल के माध्यम से दर्ज की गई, जो कि टनल खुलने के बाद एक दिन में गुजरने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा है।


अटल टनल के उद्घाटन के बाद वर्ष-2022 में यहां रिकार्ड संख्या में वाहनों की अवाजाही दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग दिन-प्रतिदन हर प्रकार के मौसम में एक पर्यटक स्थल बन गया है। राज्य में विशेष तौर पर गर्मियों व सर्दियों में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखी जाती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा इन पर्यटकों व उनके परिवारों को सुरक्षित वातावरण सुनिष्चित करने की लिए दिन-रात लगातार सेंवाएं प्रदान की जा रही है ताकि वे प्रवास का पूर्ण आनंद ले सके।

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग पूरे समर्पण और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जिले में अधिक आगंतुकों का स्वागत करने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस महानिदेषक संजय कुन्डू ने मानव वर्मा, पुलिस अधीक्षक लाहौल एवं स्पीति एवं वहां के समस्त पुलिस बल एवं गुरदेव शर्मा पुलिस अधीक्षक कुल्लू एवं मनाली पुलिस को इस प्रशंसीनय कार्य के लिए बधाई दी है।


वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज नाम

अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स द्वारा 10,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर स्थित विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया गया है। वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स यूके एक ऐसा संगठन है जो प्रामाणिक प्रमाणीकरण के साथ वैश्विक असाधारण रिकॉर्ड को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है। 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 3,000 मीटर की ऊंँचाई से अधिक दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। यह रोहतांग दर्रे के पश्चिम में एक पहाड़ को काटकर गुजरती है और यह सोलांग घाटी तथा सिसु के बीच की दूरी को लगभग 46 किमी कम करती है जिसे पूरा कवर करने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है।

इन दिनों में रिकार्ड आवाजाही
तिथि वाहन प्रवेश हुए
25 दिसंबर 2022 19,383
16 मई 2022 18,052
27 दिंसबर 2022 14,712
28 दिसंबर 2022 12,976
15 अप्रैल 2022 12,849
29 दिसंबर 2022 11,816
30 दिसंबर 2022 11,188
12 जून 2022 11,140
01 मई 2022 11,000
26 नवंबर 2022 10,932
05 जून 2022 10,854
25 दिसंबर 2022 10670
20 मार्च 2022 10,519
19 मार्च 2022 10,278
13 जून 2022 10,053

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share