रोहित ठाकु ने किया बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, जल्द होंगे टेंडर

रोहित ठाकुर ने बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बढ़ाल का निर्माण कार्य लगभग 92 लाख रुपए से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल भवन बढ़ाल में एवं सरहाना के लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर अवश्य रूप से पूर्ण किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share