अगस्त 2020 से मिले 10,300 प्लस 4200 का पे स्केल, प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने पर एड हो 15 प्रतिशत का ऑपशन

जेबीटी प्रोबशेनरों ने सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें वर्ष 2020 से 10,300 प्लस 4200 का ग्रेड पे दिया जाए। वहीं 2022 में प्रोबेशन पीडियस समाप्त होते ही 15 प्रतिशत वाल ऑप्शन ऑटोमेटिकली ऐड हो जाए। जेबीटी प्रोबेशनरों का एक प्रतिनिधि मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। गोविंद सिंह ठाकुर वीरवार को भाजपा कार्यालय में लोगों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान जेबीटी प्रोबेशनर भी शिक्षा मंत्री से मिले।


प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के पूर्व महासचिव आत्माराम शर्मा ने बताया कि वह बतौर पैट शिक्षक 17 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। 5 अगस्त 2020 को यह शिक्षक नियमित हुए है। तब से लेकर अब तक यह प्रोशेन पीरियड पर ही है। ऐसे में इन्हें अभी तक सिर्फ 5910 प्लस 30 हजार का ग्रेड पे दिया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि उन्हें 2020 से 10,300 प्लस 4200 का ग्रेड पे दिया जाए। वहीं 2022 में प्रोबेशन पीडियस समाप्त होते ही 15 प्रतिशत वाल ऑप्शन ऑटोमेटिकली ऐड हो जाए।

जेबीटी प्रोशनरों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि प्रदेश के लगभग 4000 -4500 जेबीटी अध्यापक वर्तमान में इनिशियल स्केल 5910 -20200, ग्रेड पे 3000 पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस वेतनमान पर सेवाओं को हिमाचल प्रदेश में प्रोबेशन सेवाकाल अवधि कहा जाता है। पे रिवीजन नियमावली -2022 के अनुरूप इस वेतनमान पर इन जेबीटी अध्यापकों को वर्तमान में केवल 2.59 का विकल्प ही उपलब्ध हो पा रहा है। इस विकल्प से नियमितीकरण की तिथि से पे फिक्सेशन करने पर जनवरी 2022 में हमारा मूल वेतन- 30600 रुपये बन रहा है जबकि 6 माह उपरांत प्रोबेशन अवधि के पूर्ण हो जाने पर 15 प्रतिशत के विकल्प से हमारा यही मूल वेतन 36500 रुपए बनना था । इससे सीधे तौर पर 6 माह उपरांत मूल वेतन में 5000 रुपए और कुल वेतनमान में लगभग 6550 की वेतन विसंगति उत्पन्न हो रही है ।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share