एचआरटीसी पीसमील कर्मचारी फिर जा सकते है हड़ताल पर, यह है वजह

एचआरटीसी पीसमील कर्मचारियों ने सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन को फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। दिसंबर माह में हुई बीओडी की बैठक में सरकार ने पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद अभी तक इन कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लगाया गया है। ऐसे में अब कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर इसी हफ्ते पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के बारे में आदेश जारी नहीं किए जाते हैं, तो फिर कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा।


हिमाचल परिवहन निगम पीसमील कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष खेम चंद का कहना है कि जयराम सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक 18 दिसंबर को हुई थी। इसमें पीसमील कर्मचारियों के लिए यह निर्णय लिया गया था कि जिन पीसमील कर्मचारियों ने परिवहन निगम में अपनी सेवाएं देते हुए 5 से 6 वर्ष पूरे कर लिये है , उन्हें एक दिसंबर से अनुबंध पर ले लिया जायेगा। जिसमे आईटीआई डिप्लोमा धारक पांच वर्ष पूरा चूके पीसमील कर्मचारियों को जूनियर टेक्नीशियन और नॉन आईटीआई पीसमील कर्मचारियों को छह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर हेल्पर बनाया जायेगा।

इसके लिए परिवहन निगम का समस्त पीसमील कर्मचारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और परिवहन निगम प्रबंध निदेशक संदीप कुमार के आभारी है, लेकिन पीसमील कर्मचारियों के लिए दुख की बात यह है कि परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक हुए अब पूरे दो महीने का समय बीत जाने वाला है। बावजूद इसके पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध के आदेश जारी नहीं किये जा रहे है। जबकि निगम मुख्यालय द्वारा समय-समय पर की गयी अधिसूचना के मुताबिक पीसमील कर्मचारियों की सभी औपचारिकता को कबका पूरा किया जा चूका है, बावजूद इसके पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध के आदेश जारी नहीं किये जा रहे है।

इसके क्या कारण है यह बात अब पीसमील कर्मचारियों की समझ से परे है और पीसमील कर्मचारियों को चिंता सताने लगी है। पीसमील कर्मचारी मंच के राज्य प्रधान खेम चंद और महासचिव एचके शर्मा का कहना है कि परिवहन निगम के पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध के आदेश जारी न करने से प्रदेश सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है और इसमें किसकी क्या साजिश चल रही है। इसका पीसमील कर्मचारियों को कोई पता नहीं है और न ही कोई लेना देना है। प्रधान खेम चंद ने कहा यदि इस सप्ताह में पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध के आदेश जारी नहीं कर लिये जाते तो पीसमील कर्मचारियों को मजबूरन एक बार फिर से संघर्ष की राह पर चलना पड़ेगा। पीसमील कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। जिस कारण अब पीसमील कर्मचारी मंच की कार्यकारिणी की बैठक इसी सप्ताह शुक्रवार को शिमला में की जायेगी।

डिविजन स्तर पर बाबुओं ने लटकाई प्रक्रिया

हिमाचल परिवहन निगम कर्मचारी मंच का कहना है कि एचआरटीसी मुख्यालय की ओर से पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन डिविजल लेवर पर बाबुओं की ओर से मामला लटकाया जा रहा है। डिविजन स्तर से एचआरटीसी मुख्यायल को समय कर्मचारियों की अंडरटेकिंग नहीं भेजी जा रही है। जिसके कारण यह मामला अभी भी बीच में लटका हुआ है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share