चार फ्लाईटों से यूक्रेन से लौटे 42 छात्र-छात्राएं

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी यूक्रेन में घरों बाहर न निकले भारतीय

रूस और यूक्रेन के बीच चले युद्ध के बीच भारत पहुंची विभिन्न फ्लाइटों में रविवार को हिमाचल प्रदेश के करीब 42 लोगों सुरक्षित वापिस पहुंचे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे लोगों फ्लाइटों में नि:शुल्क वापिस लाया जा रहा है। इसके अलावा एयरपोट से एचआरटीसी की बसों में मुफ्त घर पहुंचाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए जहां केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार भी यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित वापिस लाने के लिए जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह सहित गृह विभाग के सचिव भरत खेड़ा भी यूक्रेन में फंसे लोगों सुरक्षित वापिस लाने में जुटे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से सरकार संपर्क कर रही है। गृह विभाग के सचिव भरत खेड़ा ने बताया कि चार अलग-अलग फ्लाइटों से करीब 42 लोग हिमाचले लौटें हैं। उन्होंने बताया कि रोमानिया से देर रात दिल्ली पहुंची फ्लाइट में 19 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इसके अलावा हंग्री से दिल्ली आई फ्लाइट में तीन स्टूडेंटस वापिस आए हैं।

वहीं रोमानिया से मुम्बई आई फ्लाइट में 15 लोग लौटे हैं। जिसमें हमीरपुर के दो, मंडी का एक, सोलन के दो, शिमला के दो, बिलासपुर के चार, ऊना जिला का एक स्टूडेंस हैं। भरत खेड़ा ने बताया कि एक फ्लाइट से रोमानिया से रविवार शाम को दिल्ली पहुंचेगी जिसमें हिमाचल के पांच स्टूडेंटस वापिस लौटेंगे।

गौर हो कि यूक्रेन और रूप में चल युद्ध के दौरान यूक्रेन में कई जगहों पर मिसाईलें भी गिराई जा हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय द्वारा भी एडवाइजरी जारी की है कि यूक्रेन में फंसे भारत के लोग घरों से बाहर न निकलें। ऐसे में युक्रेन में फंसे हुए लोग सोशल मीडिया पर भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों में अधिकतर पढ़ाई करने के लिए विदेश गए हुए छात्र-छात्राएं हैं। हलांकि भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों तक मदद पहुंचाने के लिए कोशिश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के गृह विभाग द्वारा यूक्रेन में फंसे हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार युक्रेन में फंसे हिमाचल के लोगों लाने के लिए प्रयास कर रही है। गृह विभाग द्वारा युक्रेन में फंसे हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है, ऐसे में युक्रेन में फंसे हुए लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है। यूक्रेन में फंसे लोगों एवं बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हलांकि प्रदेश कुछ लोगों को वापिस भी लाया गया है। गृह विभाग पता लगा रहा है कि अभी और कितने लोग युक्रेन में फंसे हुए हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share