देश में जल्द शुरू होंगी 5g सेवाएं,  मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। इस बैठक में मुकेश अंबानी ने Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की है। AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘कंपनी देश में 5G सेवाओं का विस्तार करेगी और ऐसा करते हुए कंपनी दिसंबर 2023 तक देश के हर छोटे बड़े शहरों और गॉंवों में Jio 5G  सेवाएं मुहैया करवाने लगेगी। इतना ही नहीं  मुकेश अंबानी ने यह भी बताया की दिवाली पर कंपनी देश के मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई बड़े शहरो में Jio 5G  सेवाएं शुरू कर देगी।

jio लाएगा देश का पहला स्टैंड अलोन 5g

रिलायंस AMG बैठक में कंपनी ने बताया कि अन्य ऑपरेटरों के विपरीत, Jio का 5G नेटवर्क 4G नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगा, इसलिए कंपनी इसे स्टैंड-अलोन कहती है। 5G के साथ, ये लो लैटेंसी (बिना अटके हुए), बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग, नेटवर्क स्लाइसिंग और मेटावर्स जैसी सेवाएं प्रदान कर सकता है। कंपनी इसके लिए अलग से ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी और इसके लिए अलग से टावर भी लगाए जाएंगे। वहीँ जानकारी यह भी है कि कंपनी जल्द ही गूगल (GOOGLE ) के साथ मिलकर एक सस्ता 5G स्मार्टफोन भी बना रही है। और देश में 5G के लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए अमेरिकी कंपनी क्वॉलकॉम की मदद लेगी।

jio 5g सेवाओं से जुड़ी बातें

इसके अलावा कंपनी ने अपना 5G ब्रॉडबैंड़ एयरफाईबर (Jio AirFiber) को भी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह डिवाइस लोगों को ऑफिसों और घरों में अल्ट्रा हाई स्पीड 5G  इंटरनेट कनेक्टिविटी देने में सक्षम होगा। यह WIFI डिवाइस JioFi का एडवांस वर्जन है। जिसके ज़रिये  लोग अपने किसी भी वायरलेस और वायर्ड गैजेट में बिना रुके 2 GBPS  तक की अल्ट्रा हाई स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे। बता दें कि 4G के साथ Non-Standalone 5G वाली स्थिति थी, क्योंकि इसका विस्तार 3G के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ था।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share