परिवहन विभाग के जेओए आईटी को हायर ग्रेड पे का इंतजार, नियमित होने के 2 साल बाद से अभी तक नहीं मिला हायर ग्रेड पे

परिवहन विभाग में जेओएआईटी के पद पर तैनात 10 कर्मचारियों को सरकार से हायर ग्रेड पे मिलने का इंतजार है। इन कर्मचारियों को नियमित हुए 2 साल का समय मिल रहा हैं, लेकिन इन्हें अभी तक हायर ग्रेड पे नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण इन कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में इनकी मांग है कि क्लर्क की तरह हायर ग्रेड पे दिया जाए। एक ओर जहां क्लर्क को 10300 बेसिक पे के साथ 3600 का हायर ग्रेड पे दिया जा रहा हैं, तो वहीं इन कर्मचारियों को 5910 बेसिक पे के साथ 1950 ग्रेड पे ही मिल रहा है।


परिवहन विभाग में जेओए आईटी के पद पर तैनात देवेंद्र अत्री, मनोज और पवन का कहना है कि परिवहन विभाग में 10 लोग जोओए आईटी के पद पर कार्यरत्त है। सन से ट्रांसपोर्ट विभाग में ई गर्वनेंस सोसायटी के तहत भर्ती हुए थे। 2016 में जेओए आईटी के पद पर अनुबंध पर लाया गया। अक्तूबर 2019 में हमे 3 वर्ष का अनुबंधकाल पूरा होने पर नियमित किया गया। जेओए आईटी के आर एंड पी रूल्ज 2017 में बनाए गए। इसमें इन कर्मचारियों को शुरूआती पे स्केल 5910 व ग्रेड पे 1950 दिया गया। यह ग्रेड पे क्लर्क से सिर्फ 50 रुपए अधिक था। इसके अलावा आरएंडपी रूल्ज में आगे के पे स्केल का भी कोई हवाला नहीं दिया गया।

वर्ष 2020 में यही नियम संशोधित किए गए। इनमें कहा गया है कि जेओएआईटी के पहले बेसिक 5910 व ग्रेड पे 1950 दिया जाएगा और रेगुलर सर्विस के 5 वर्ष पूरे होने पर जेओए आईटी कुल संख्या में से 50 प्रतिशत को कलर्क की भांति जूनियर असिस्टैंट पर बेसिक 10,300 व 3600 ग्रेड पे के साथ प्रमोट किया जाएगा, लेकिन उसमें क्लर्क की तरह 2 वर्ष की नियमित सर्विस पूरा होने पर बेसिक 10,300 व ग्रेड पे 3200 का कोई हवाला नहीं दिया गया है। न ही हमे 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भी वह स्केल दिया जा रहा है।

उनका कहना है कि हिमालच प्रदेश में कर्मचारियों की जितनी भी श्रेणी है, उन सब को इस हायर ग्रेड पे का फायदा दिया जा रहा है। केवल जेओए आईटी को ही इस फायदे से वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग उठाई है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में जेओएआईटी में सिर्फ 10 ही लोग है, जिन्हें नियमित हुए 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सरकार द्वारा रिवाइज पे स्केल में 3 जनवरी 2022 की जनवरी की अधिसूचना के मुताबिक हायर ग्रेड पे का फायदा आगे के लिए समाप्त कर दिया गया है, लेकिन नोटिफिकेशन से पहले सिर्फ जेओए आईटी श्रेणी को छोड़कर सभी श्रेणियों को यह फायदा दिया गया है। ऐसे में सिर्फ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग उठाई है कि हमें भी कलर्क की भांति 2 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूरा होने पर हायर ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share