प्रदेश भर में होगा 6 नए रोपवे का निर्माण, केंद्रीय मंत्रालय की मंजूरी

प्रदेश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए और धार्मिक महत्तता को देखते हुए सरकार प्रदेश भर में 6 नए रोपवे का निर्माण करवाने जा रही है। प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि रोपवे निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बताया है कि सप्ताह के भीतर प्रदेश सरकार को इसका पत्र भी मिल जाएगा।

इन 6 रोपवे में से 2 का निर्माण जिला कांगड़ा में होगा। वहीं बाकी के 4 का निर्माण कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर में करवाया जाएगा। इस परियोजना के तहत 5 रोपवे के निर्माण पर करीब 1364 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लेकिन कुल्लू में रोपवे निर्माण की लागत राशि अब तक तय नहीं की गई है। केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे इन रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर होगा। राज्य परिवहन विभाग ने फरवरी 2022 में रोपवे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय को संस्तुति भेजी थी।

जानकारी के मुतबिक 2 रोपवे पर्यटन और 4 रोपवे धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बनाए जाएंगे। जिला कांगड़ा के पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे और जिला बिलासपुर में बंदला से लुहणू मैदान तक रोपवे का निर्माण पर्यटन की दृष्टि किया जाएगा।

वहीं कुल्लू के बिजली महादेव, चंबा के भरमौर से भरमाणी माता मंदिर, सिरमौर के शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार और जिला कांगड़ा में चामुंडा से हिमानी चामुंडा तक रोपवे को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे। बता दें कि पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में 7 फीसदी का योगदान है।

39 किलीमीटर लंबे होंगे 6 रोपवे

        परियोजना                                  लंबाई (किमी)    निर्माण राशि (करोड़ में)  
  • पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे 13.5 605
  • चामुंडा से हिमानी चामुंडा 6.5 289
  • बिजली महादेव रोपवे 3.2 200
  • भरमौर से भरमाणी माता मंदिर 2.5 120
  • शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार 10.2 अभी तय नहीं
  • बंदला से लुहणू मैदान 3 15
Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share