मुख्यमंत्री जय राम सराज विद्वानसभा क्षेत्र के दौरे पर, किया करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंजाई का दौरा किया। अपने इस दौरे में उन्होंने क्षेत्र की कई विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाई के भवन, 1.45 करोड़ रुपए की लागत से बने वन विभाग के विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन, 1.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पंजाई, 1.09 करोड़ रुपए की लागत वाली काऊ देवधार उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण का लोकार्पण किया।

साथ ही थाची में जल शक्ति विभाग के उपमंडल का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने 36.21 करोड़ रुपए की बालीचौकी व बहु गांव के लिए पेयजल पारियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा करने की बात कही। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पंजाई, काऊ, मुराह, गुरान, लगडायना, देव धार, माणी और बालीचौकी के लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने यह भी बताया की जल शक्ति विभाग मंडल बालीचौकी में 50.85 करोड़ रुपेए की जल जीवन मिशन के अंतरगत 8 पेयजल परियोजनाओं का विकास कार्य चल रहा है । साथ ही अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 2.78 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य के साथ 5.30 करोड़ रुपये लागत का बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज घाटी में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार सड़को का विस्तार भी करवा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा दृष्टिगत इंफ्रास्ट्रकचर का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाई में विज्ञान खण्ड बनाने और पंजाई में 108 एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाई में अतिरिक्त भवन और राजकीय उच्च विद्यालय मुहलू खमरादा को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने के साथ-साथ चौहड़ी बटवाड़ा में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की घोषणा भी की।और सराज क्षेत्र के लिए मोबाइल क्लीनिक की व्यवस्था की है।

इन सभी विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत पंजाई की प्रधान कृष्णा देवी ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य वन अरण्यपाल अनिल जोशी, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा पंचातयी राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share