मौसम: ऊना-हमीरपुर रात को शिमला से भी ठंडे

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन रात के समय लोगों को ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों की तुलना में रात के समय ठंड काफी ज्यादा है। राजधानी शिमला के मुकाबले प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों में रात के समय ठंड ज्यादा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबिक ऊना में जिला में न्यूनतम तापमान 4.9 और हमीरपुर जिला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में मैदानी इलाके रात के समय पहाड़ो से ज्यादा ठंडे है। हालांकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इनमें लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला शामिल है।

लाहौल स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कुल्लू जिला के मनाली में भी तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा मंडी जिला के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.5 और कुल्लू जिला के भुुंतर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस है।

इसके इसके अलावा धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेलिस्यस सोलन में 1.8 डिग्री सेल्सियस, मंडी जिला में 4.2 डिग्री सेलिस्यस,डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पोंटा साहिब में 7.1 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और ऊना में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है। सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक बाहरी राज्यों से शिमला, मनाली धर्मशाला और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे है। मनाली और शिमला में सैलानियों की भीड़ काफी ज्यादा हो गई है। वीकेंड के दौरान होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक हो गई है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेश के हजारो बागवानों को भी राहत मिली है।


16 दिसंबर तक मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम के साफ रहने के आसार है। हालांकि पहले मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए थे, लेकिन अब ऐसी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश के 16 दिसंबर को प्रदेश में कहीं भी बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में धूप खिली रहेगी। इससे दिन में जहां मौसम सुहावना बना रहेगा, तो वहीं रात को शुष्क ठंड बढऩे केे आसार है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share