राठौर को फिर से अध्यक्ष बनाने पर लॉबिंग शुरू, समर्थन में आएं जिलाध्यक्ष, प्रस्ताव किया पारित

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब दोबारा से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग शुरू हो हो गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के 3 साल के कार्यक्रम पूरा होने पर कांग्रेस मुख्यालय शिमला में वर्चुअल माध्यम से एक बैठक हुई है। बैठक में दिल्ली के कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों ने प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में जिलाध्यक्षों ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की प्रशंसा की। जिलाध्यक्षों का कहना था कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में लडऩा चाहते हैं।


कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा तीन साल के कार्यकाल पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सम्मान पर आयोजित कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने सभी पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उन्हें दिए गए सहयोग पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज से ठीक तीन साल पहले जब राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी थी तो उस समय बहुत ही विकट परिस्थितियों थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले उन पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जो किसी न किसी बजह से चुप चाप बैठे थे।

उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को एक मंच पर लाना बहुत बड़ी चुनौती थी,पर उसे भी उन्होंने सफलता पूर्वक पार किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खल रही है जो अब हमारे बीच नही है।उन्होंने कहा कि उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार को भी याद किया। राठौर ने कहा कि सगंठन की मजबूती से मंडी ससंदीय क्षेत्र व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि गत तीन सालों में उन्होंने सगंठन की मजबूती के लिये कार्य किया और यही बजह है कि आज प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी का उन्हें इस पद पर बिठाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी न तो पार्टी का कोई टिकट मांगा और न ही कोई पद। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और सगंठन में जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाहन उन्होंने पूरी लगन से किया। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र से विद्या स्टॉक्स चुनाव लड़ती रही। अब वह कुछ अस्वस्थ है और उनके इस कार्यक्रम में न आने की कमी उन्हें खल रही है।

बैठक के दौरान राजीव शुक्ला ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान के 31 मार्च तक पूरा करने के आदेश दिए है। अभी तक कांग्रेस के साथ 2 लाख 80 हजार नए सदस्य जुड़ चुके है। बैठक में राठौर ने कहा कि अब इस साल पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है और उसके बाद प्रदेश विधानसभा के। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के हौसले बुलंद है। कांग्रेस इन चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहेरयागी। इनसे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी ने राठौर को उनके सराहनीय कार्यो के लिये बधाई दी।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share