हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान में तेज़ी

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को नज़दीक देखते हुए बीजेपी ने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। इसी की तर्ज पर भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि अरुण मुंडा 21 और 22 सितंबर को हिमाचल में विभिन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

अपने इस दौरे में 21 सितंबर को वह दिल्ली से धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से उदयपुर (लाहौल स्पीति) जाने वाले है, जहां वे दोपहर 2 बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर के सर्किट हाउस कुल्लू में ठहरेंगे। अगले दिन 22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको के लिए रवाना होंगे जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अपने कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटे जाएंगे। वहीं 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में बीजेएमयू (BJMU) की रैली में भाग लेने हिमाचल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले केंद्रीय मंत्रियों ने हिमाचल आ कर चुनाव प्रचार अभियान को लेकर मोर्चा संभाल लिया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share