हिमाचल में कोरोना बंदिशों के आसार, पब्लिक गेदरिंग को किया सकता है सीमित

पब्लिक गैदरिंग पर बंदिशें लगने के आसार हैं। पूरे देश में कोरोना के नए मामलों की गति बढ़ रही है और हिमाचल के पड़ोसी राज्यों हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहले ही बंदीशें लग चुकी हैं। सोमवार से वेस्ट बंगाल भी स्कूलों को बंद कर रहा है। ऐसे में हिमाचल सरकार को भी कुछ कदम टाइम रहते उठाने होंगे।


राज्य में वर्तमान में एक्टिव मामलों की गति बेशक कम हो लेकिन पूरे देश में नए वेरिएंट की स्पीड बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट में 5 जनवरी को एक प्रेजेंटेशन देने जा रहा है। इसमें करीब तीन विकल्प राज्य सरकार को दिए जाएंगे। सबसे पहला विकल्प यह है कि राज्य में पब्लिक गैदरिंग को सीमित किया जाए।

वर्तमान में 50 फ़ीसदी ऑक्युपेंसी की शर्त लागू है लेकिन यह सिर्फ कागजों में है। मास्क को जरूरी करने पर भी फैसला हो सकता है। एक विकल्प नाइट कफ्र्यू का भी रखा गया है। कैबिनेट राज्य में एक्टिव मामलों की स्थिति को देखते हुए इस पर अब फैसला लेगी। वर्तमान में हिमाचल का पॉजिटिविटी रेट 2 फ़ीसदी से नीचे है, लेकिन कई राज्यों में इसमें एकदम वृद्धि हुई है।

राज्य में स्कूलों को लेकर फैसला लेने की स्थिति अभी नहीं दिख रही क्योंकि विंटर क्लोजिंग में फरवरी तक छुट्टियां हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 27,553 मामले आए हैं। 24 घंटों में देश में कोरोना से 284 लोगों की मौत हुई है। इस समय देश में ऐक्टिव केस की संख्या 1,22,801 हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से कोविड के मामलों का ग्राफ धीरे धीरे चढऩे लगा है।

प्रदेश में जहों कोविड के एक्टिव केस की संख्या 300 के आसपास आ गई थी, तो वहीं अब इनमें धीरे धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या फिर से 450 के ऊपर चली गई है। वहीं कोविड से अब तक 3860 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर ओमिक्रॉन की बात करते तो हिमाचल प्रदेश में ओमिक्रॉन का अभी तक एक ही मामला पॉजीटिव आया है।

कनाडा से मंडी महिला के सैंपल ओमिक्रॉन के पॉजीटिव पाए गए थे, लेकिन महिला के सैंपल पॉजीटिव आने तक महिला की रिपोर्ट कोविड नेगेटिव हो गई थी। इस महिला के बाद प्रदेश में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं आया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में अभी अमिक्रॉन वोरिएंट का कोई एक्टिव केस नहीं हैं।
बॉक्स:
किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मामलें

भारत में अबतक 1525 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 460 मामलें आए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है। दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 351 मामलें अभी तक दर्ज किए गए है। तमिलनाडू में 117 मामलें, गुजराज में 136 मामलें, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटकन में 64,आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तरखंड में 8 मामलें, चंडीगढ़ में 3, जम्मूकश्मीर में 3, अंडमान निकोबार में 2, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, लदख और पंजाब में एक-एक मामला ऑमिक्रॉन का आया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share