10 जिलों में कल से गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

30 मार्च तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में रविवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिला के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तीस मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारा और अधिक चढऩे की संभावना है।

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, बिलासपुर 33.0, सुंदरनगर 32.0, कांगड़ा 31.1, भुंतर-चंबा 29.9, सोलन 29.5, धर्मशाला 29.0, शिमला 22.4, डलहौजी 20.9, कल्पा 20.6 और केलांग में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.3, धर्मशाला 16.4, बिलासपुर 13.5, ऊना 13.4, हमीरपुर 13.0, कांगड़ा 12.8, डलहौजी 11.9, शिमला 11.8, मनाली 5.6, कल्पा 4.0 और केलांग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिमाचल प्रदेश में इस महीने अब बारिश के कोई आसार नहीं है। 30 मार्च तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार धूप खिलने के आसार है। धूप खिलने से हालांकि गर्मी के बढऩे की संभावना हैं, लेकिन अगर कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी नहीं होती हैं, तो इससे प्रदेश के बागवानों को राहत मिलने के आसार है।

बागवानों के बागीचों में इन दिनों फूल खिलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अगर प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि होती हैं, तो फिर सेब व अन्य फल फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है। ऐसे में अभी फिलहाल हफ्ते तक मौसम के साफ रहने से बागवानों को राहत मिलेगी। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों पहले प्रदेश में सबसे अधिक तामपान जहां 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, तो वहीं शनिवार को को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान प्रदेश के ऊना जिला में दर्ज किया गया।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share