हिमाचल में हर दिन गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में 37 डिग्री तापमान

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप इस बार सर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन हिमाचल में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। आलम यह है कि मार्च महीने में ही हिमाचल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच चुका है वहीं प्रदेश के 10 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर है हर दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो रहा है। मार्च महीने में ही लोग गर्मी से बेहाल है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में सीजन  का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान ऊना  जिले में दर्ज किया गया है। ऊना में सबसे अधिक 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।  बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कांगड़ा में 32.5 सुंदरनगर 32.5, भुंतर 30.5, धर्मशाला में 31.2 हमीरपुर 33 नाहन 30.8, सोलन 30.5,  शिमला 23.4, कल्पा 19.4, डलहौजी 15.3 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.2, ऊना 20.0, बिलासपुर 19.5, पांवटा साहिब 19.3, हमीरपुर 19.0, कांगड़ा 17.9, मंडी 17.5, शिमला-चंबा 15.0, सोलन 14.0, धर्मशाला 13.2, भुंतर-कुफरी 12.0, डलहौजी 11.0, मनाली 9.0, कल्पा 5.4 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश में तपती गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पानी के प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर काफी ज्यादा कम हो गया है। इससे जहां लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं किसानों व बागवानों को सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। अगर कुछ दिनों तक यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो किसानों को बागवानों के फैसले सूखने के कगार पर आ जाएंगे

बॉक्स: 

आज मौसम साफ, कल से बारिश

मौसम विभाग में हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को मौसम के साथ रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कोई आसार नहीं है, जबकि 23 मार्च से हिमाचल में मौसम के फिर से करवट बदलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 मार्च को फिर से बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है, जबकि निचले मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। 

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share