5 हजार से ऊपर गया एक्टिव केस का आंकड़ा, एक ही दिन में 1290 नए एक्टिव केस, 5476 नए एक्टिव केस

हिमाचल प्रदेश कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 1 हजार का उछाल आया है। रविवार को प्र्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस जहां 3100 के आसपास एक्टिव केस थे, तो वहीं सोमवार को प्रदेश में 4186 नए केस हो गए है। कोरोना के बढ़ते मामलों से हिमाचल प्रदेश में तीसरी लहर का अंदेशा अब बढऩे लगा है।
सोमवार को प्रदेश में कोविड के नए मामलों की संख्या में भी काफी उछाल आया है। कांगड़ा जिला में कोरोना के नए मामलें 300 को पार कर गए है। वहीं कांगड़ा के अलावा 3 जिलों में कोरोना वायरस के नए केस 100 से ऊपर हो गए है। इनमें सोलन मंडी और हमीरपुर जिला शामिल है। हिमाचल में सोमवार को कोरोना वायरस के 1123 नए मामलें पाएं गए हैं, तो वहीं 2 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हुई है। इन मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3867 पहुंच गया है। कोविड के नए मामलों बिलासपुर जिला में 90, चंबा में 25, हमीरपुर में 114, कांगड़ा में 363, किन्नौर में 13, कुल्लू में 50, लाहौल स्पीति में 01, मंडी में 103, शिमला में 75, सिरमौर में 84, सोलन में 124 और ऊना में 81 नए मामलें पाए गए हैं। स्वास्थय विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है, कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में अब फिर से उछाल आने लगा है। ऐसे में लापरवाही बिलुकल न बरते और कोविड नियमों का पालन करे। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं लगाई है व कोविड की दोनो वैक्सीन समय रहते लगवा ले। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें।

यह है एक्टिव केस का आंकड़ा
प्र्रदेश में अब एक्टिव मामलें 4186 हो गए है। बिलासपुर जिला में 185, चंबा जिला में 92, हमीरपुर जिला में 449, कांगड़ा जिला में 1265, किन्नौर जिला में 64, कुल्लू जिला में 215, लाहौल स्पीति जिला में 10, मंडी जिला में 267, शिमला जिला में 427, सिरमौर में 321, सोलन में 609 और ऊना जिला में 281एक्टिव केस हो गए है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल कन्फर्म केस 2,33,285 मामलें हो गए है। हालांकि इनमें से ज्यादात्तर लोगों ने कोरोना वायरस को मात भी दी है। प्रदेश में अब तक 2,25,204 लोग कोविड से रिकवर हो चुके है।

यह है एक्टिव केस का ग्राफ
तिथि एक्टिव केस

31 दिसंबर 2021 466
01 जनवरी 2022 474
02 जनवरी 2022 526
03 जनवरी 2022 621
04 जनवरी 2022 859
05 जनवरी 2022 1216
06 जनवरी 2022 1655
07 जनवरी 2022 2153
08 जनवरी 2022 2811
09 जनवरी 2022 3148
10 जनवरी 2022 4186

11 जनवरी 2022 5476

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share