मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत प्रदेश के 7 मरीज़ो की विभाग की ओर से पैसा स्वीकृति होने से पहले ही मृत्यु हो गई। इनमें से 4 मरीज़ हमीरपुर जिला के थे, 2 मरीज ऊना जिला और एक मरीज बिलासपुर जिला का था। इन मरीज़ो ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत ईलाज के लिए सरकार से सहायता मांगी थी, लेकिन जब तक इन मरीज़ो को सरकार की ओर से पैसा स्वीकृति होने की प्रक्रिया पूरी हो पाती तब तक इन मरीज़ो की मृत्यू हो गई थी।
हिमालच प्रदेश में जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और उनके पास ईलाज करवाने के लिए पैसे नहीं है, उन लोगों के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उन सभी लोगों का इलाज फ्री में कराया जाएगा और साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रुपए की राशि भी प्रदान कराई जाएगी ताकि वह सभी गरीब लोग अपनी जरूरतों का सामान ले सके। इस योजना के तहत प्रदेश के 22 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिल चुका हैं, लेकिन कुछ लोगों को विभागीय प्रक्रिया पूरी होने तक मौत का शिकार होना पड़ रहा है।
स्वास्थय विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अंर्तगत अभी तक 22,446 लोगों को लाभ मिल चुका है। लोगों को योजना का लाभ देने के लिए स्वास्थय विभाग की ओर से 69,61,41,833 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। बिलासपुर जिला से पिछले तीन वर्षो में 1435, चंबा जिला के ं 1033, हमीरपुर जिला के 1819, कांगड़ा जिला के 7395, किन्नौर जिला के 106, कुल्लू जिला के 941, लाहौल स्पीति जिला के 34, मंडी जिला के 6339, शिमला जिला के 864, सोलन जिला के 627, सिरमौर जिला के 723 और ऊना जिला के 22,446 लोगों ने मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ उठाया है।
योजना पर कहां कितना खर्च
जिला | खर्च रुपए में |
बिलासपुर | 4,31,58,000 |
चंबा | 3,11,81,000 |
हमीरपुर | 5,90,96,000 |
कांगड़ा | 29,33,46,000 |
किन्नौर | 44,59,442 |
कुल्लू | 2,69,18,000 |
लाहोल स्पीति | 13,74,000 |
मंडी | 11,82,34,391 |
शिमला | 3,84,52,000 |
सोलन | 1,95,39,000 |
सिरमौर | 1,97,34,000 |
ऊना | 4,06,50,000 |
कुल | 69,61,41,833 |