अंबेडकर जयंती की प्रदेशभर में धूम

संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती प्रदेश भर में धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंबेडकर चौक, शिमला में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिमला। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती प्रदेश भर में धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंबेडकर चौक, शिमला में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समरसता, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए योगदान दिया। उनके अनुसार समतावादी समाज के निर्माण के लिए शिक्षा प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए जीवन-भर कार्य किया। हमें उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहेब अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के कैलेंडर का विमोचन भी किया।

वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर भदसाली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि देश एवं संविधान का होना बहुत जरूरी है, इसी उद्देश्य से आज हम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर यहां एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने समरसता, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जीवन भर कार्य किया था। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन देश प्रदेश में ही नही अपितु पूरे विश्व में बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर को याद किया जा रहा है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share