1 जून को रिज मैदान पर मनाया जाएगा वार्षिक रेड क्रॉस मेला

राजधानी शिमला मे एक दिवसीय वार्षिक रेड क्रॉस मेला 1 जून से शुरु हौने जा रहा है। महासचिव हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस राजेश शर्मा ने एक बैठक में बताया कि रेड क्रॉस मेले को रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे जिसमें पहाड़ी व्यंजन सहित अन्य गतिविधियां होगी और इनसे अर्जित आय रेड क्रॉस फंड में दी जाएगी।

उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया की वह इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धन एवं शोषित वर्ग के लोगों की मदद कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

सचिव राज्यपाल ने जानकारी दी की शीघ्र ही छोटा शिमला रेड क्रॉस भवन में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला रेडक्रॉस मानद सचिव डॉ किमी सूद ने बैठक का संचालन किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share