कांग्रेस नेताओं की बिंदल पर टिप्पणीयों पर भड़के कर्ण नंदा

बीजेपी सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस नेता द्वारा राजीव बिंदल पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया है। कर्ण नंदा ने कहा कि ऐसा कभी भी प्रतीत नहीं हुआ कि डॉ राजीव बिंदल हिंदुत्व के ठेकेदार हैं। शायद कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई टिप्पणियों दिखाई नहीं देती हैं।

नंदा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेसी नेता हिमाचल को छोड़ अलग प्रदेशों में भी हिंदुत्व को लेकर टिप्पणीयां करते हैं। कांग्रेसी नेताओं को अपनी गलती दिखाई नहीं देती। कांग्रेस पार्टी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि हमारी के गलतियां हैं और ना कि भाजपा के नेताओं के ऊपर टीका टिप्पणी करनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी की सभी गारांटिया निकली हवा हवाई: नंदा

कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस पार्टी की गारंटी तो हिमाचल से हवा हावी होती दिखाई दे रही है। जेसेकी महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए देने के वादा हवा हो रहा है। असलियत कुछ ऐसी है कि जिन महिलाओं को बीजेपी की सरकार द्वारा 1200 और 1300 रुपए दिए जा रहे थे।

उन्हीं 1300 में 200-300 रुपए जोड़कर अब महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपए देना शुरू किए हैं। कांग्रेस ने पहले 1500 देने के लिए महिलाओं की संख्या 32 लाख बताई थी। उसके बाद यह संख्या घट कर 24 लाख ही रह गई और अब तो यह 8 लाख का बैरियर भी तोड़ने जा रही है।

OPS पर भी घमासान

कर्ण नंदा ने आरोप लगाया है कि फिलहाल बिजली बोर्ड में ओल्ड पेंशन पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बोर्ड में करीब 9000 नियमित और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी है। यह कर्मचारी भी सरकार द्वारा किए गए वादे का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share