कांग्रेस को नसियत, लंबे समय नहीं चलती झूठ की राजनीति : सुरेश कश्यप

बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन नगर निगम चुनावों में जनता को गुमराह करने में असफल रहेगी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी। और जनता से किए वादे अभी तक कांग्रेस पूरा नहीं कर पाई है। परिणामस्वरूप जनता ने मन बना लिया है कि शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

कश्यप ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है। वहीं इन चुनावों में भी जो वादे जनता से किए हैं सभी को पूरा करके दिखाएगी। कांग्रेस एक विभाजित राजनीतिक दल है। जिसका एक बहुत बड़ा स्वरूप इन नगर निगम चुनावों में देखने को मिला है। आपसी फूट के कारण कांग्रेस पार्टी को अधिकतम वार्डों में हार का सामना करना पड़ेगा। झूठ की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती है और इन चुनावों में यह स्पष्ट हो जाएगा।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share