शिमला नगर निगम चुनाव : BJP के वार्ड प्रभारी नियुक्त,  कौन किस वार्ड का प्रभारी, पढ़ें खबर 

Govt of India हिमाचल की ताजा खबर Election News State Election Commission
चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने तैयार की रणनीति

BJP ने  नगर निगम चुनाव (MC Shimla Election) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक  शिमला नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों  के लिए भाजपा ने वार्ड प्रभारी भी नियुक्त किए।  सभी वार्डों के बारे में फीडबैक भी ली गई।

सुखराम चौधरी ने बताया कि  आगामी 2 दिनों में  सभी 34 वार्डों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें वार्डो से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी, फिर अगली रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला।

यह है बीजेपी की रणनीति 

सुखराम चौधरी का कहना है कि हमें देखने को मिला है कि केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं से शिमला शहर को बहुत लाभ हुआ है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार के 3 महीने के कार्यकाल से जनता में नकारात्मक माहौल उत्पन हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव को गंभीरता से लड़ेगी और एक बार फिर नगर निगम में भाजपा जीत हासिल करेगी। शिमला शहर के संपूर्ण विकास और केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं से शिमला का समग्र विकास हो। इस संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी।

बैठक में यह भी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जमवाल, विधायक बलबीर वर्मा, प्रत्याशी संजय सूद, प्रत्याशी रवि मेहता, शिमला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार, रूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

कौन किस वार्ड का प्रभारी

वार्ड का नाम    प्रभारी का नाम

भराड़ी              रोहित सचदेवा

रुल्दू भट्टा          श्रवण शर्मा

कैथू                  सुनील धर

अन्नाडेल            योगिंदर योगी

समरहिल           भागेश शर्मा

टूटू                    विवेक शर्मा

मज्याठ।            रंजन भारद्वाज

बालूगंज।           राजेश घई,

कच्चीघाटी।       रणदीप कंवर

टूटीकंडी            जय चंद

नाभा                अनिल

फगली              राजीव पंडित

कृष्णानगर         राज पाल

राम बाजार।      मुकेश शारदा

लोअर बाजार    अजय सरना

जाखू               गोपाल सूद

बेनमोर             योगिंदर पुंडीर

इंजन घर          संजय अग्रवाल

संजौली चौक    गौरव सूद

अप्पर ढली।     मंजुला सरैक

लोअर ढली       शैलेंद्र चौहान 

शांति विहार      राजिंद्र चौहान

भट्टाकुफर।       अनूप रोहाल

 सांगटी।          केशव चौहान

मल्याणा          यश पाल चौहान

पंथाघाटी         राकेश शर्मा

Kusumpti    राजेश सैनी

छोटा शिमला   अरविंद लखनपाल 

विकास नगर    सुशील कड़शोली

कंगनाधार        हरी दत्त वर्मा

पटयोग।          सोहन लाल शर्मा

खलिनी           परवीन ठाकुर

न्यू शिमला       मनु भारद्वाज

कनलोग          दिग्विजय सिंह चौहान।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share