धर्मशाला में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा धर्मशाला के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुआ, जहां एक वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को फोरन राहत प्रदान की गई।
इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना प्रभावितों और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि स्थानीय अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।