केंद्र सरकार ने सेब बागवानों से की वादाखिलाफी : कुलदीप सिंह राठौर

प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने शिमला में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में जून महीनें से सेब सीज़न शुरू हो जाता है। वहीं हिमाचल की मार्किट में तुर्की और इटली का सेब पहुंचाना शुरु हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के बागवानों को बड़ा नुकसान होगा साथ ही उन्हें सेब के सही दाम भी नहीं मिलेगें।

कुलदीप राठौर ने केेंद्र सरकार की निंदा करते हुए, कहा कि यह मामला कई दफा केेंद्र सरकार के संज्ञान में लाया जा चुका है। लेकिन बागवानों के हितों को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। जबकी केंद्र सरकार ने अपने चुनावी वादे में विदेशों से आ रहे सेब पर आयात शुल्क शत-प्रतिशत करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानों की मांग पूरी कर ली है। जिसमें बागवानों से सेब को प्रतिकिलो की दर से खरीदा जाएगा। साथ ही किसानों और बागवानों से जुड़ी कई अन्य मांगे भी है, जिसे सरकार चरणबद्ध तरीक से पूरा करेंगी।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share