अवैध वोल्वो बस ऑपरेेटरों से अब टैक्स लेगी हिमाचल सरकार

डिप्टी सीएम मुकेशन अग्निहोत्री ने कैबिनेट की बैठक में हिमाचल प्रदेश में अवैध वोल्वो के संचालन पर टैक्स लगाने का फैसला लिया है। अग्निहोत्री ने बताय कि हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों की करीब 200 से 250 वोल्वो चल रही हैं। जिसके कारण हिमाचल आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार अवैध वोल्वो पर टैक्स लगाने का फैसला लिया है। वहीं पहले इन वोल्वो पर रोक लगाने के आदेश सरकार ने जारी किए थे। लेकिन पूर्व सरकार का निर्णय कागचों में हि रह गया।

अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में वोल्वो बसों के नेक्सस को खत्म किया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रतिमाह 75000 रुपए या प्रतिदिन 5000 रुपए का शुल्क वसूलने का फैसला लिया है। जिससे प्रदेश को सालाना 9 लाख रुपए का आर्थिक लाभ होगा। वहीं यह फैसला तमिलनाडु उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार प्रदेश में भी लागू किया जा रहा है। ताकि इन वोल्वो बसों के प्रदेश में आने से प्रदेश की आर्थिकी में मदतकार हो सके।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share